बिलासपुर
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध तखतपुर एसडीएम द्वारा आज भी कार्रवाई जारी रही। छतौना, समलपुरी और पेंडारी में आधा दर्जन अवैध निर्माण कार्यों को ढहाया गया। बगैर कॉलोनाइजर लाइसेंस और नक्शा पास कराए संबंधितों द्वारा सड़क, नाली और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था। जिन भूस्वामियों द्वारा निर्मित अवैध सरंचना को ढहाया गया उनमें मनीषा पति मुकेश अग्रवाल,इंदु इंटरप्राइजेज के शैलेश पिता महेश अग्रवाल, छतौना के रिद्धि सिद्धि मैनेजमेंट संचालक खुशबू पति विजय अग्रवाल, मायादेवी पति महेश, समलपुरी के मुर्तजा हुसैन तथा पेंडारी से मुर्तजा हुसैन द्वारा निर्मित अवैध निर्माण शामिल हैं। एसडीएम श्री वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस अमला मुस्तैदी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि एसडीएम ने बिलासपुर शहर से लगे दर्जन भर ग्रामों में प्लॉटिंग करने वाले लगभग डेढ़ सौ भूस्वामियों को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा था। एक भी ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। तोड़ फोड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
रायगढ़ में हाथियों का आतंक, 14 किसानों की फसलें रौंदी, 85 हाथियों की मौजूदगी से दहशत
WPL 2027 ऑक्शन में छत्तीसगढ़ की पलक सिंह और श्रेया श्रीवास पर लगेगी बोली
बलरामपुर में अवैध धान पर कार्रवाई, 26 क्विंटल धान जब्त