श्रीनगर
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग हिल स्टेशन पर रविवार को एक यात्री वाहन नदी में गिर गया। इसके बाद उसमें सवार नौ लोगों में से तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि छह लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गगनगीर में एक टवेरा टैक्सी चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर तेज गति से बहती सिंध नदी में जा गिरी। हादसे में बचाए गए तीनी यात्रियों को गुंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया गया है।
पुलिस, 34 असम राइफल्स, ग्रामीण यातायात पुलिस, नागरिक प्रशासन, स्थानीय लोग, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के जवान मौके पर लापता लोगों को बचाने के प्रयास में लगे हुए हैं।

More Stories
कर्नाटक में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन! कृषि अधिकारी पुष्पा के घर छापे में सोना-नकदी बरामद, जांच जारी
5 दिन तक सुरक्षाबलों को चकमा देता रहा लश्कर आतंकी जाकिर गनई ढेर, पुलिस बोली- ‘भाग सकते हो, बच नहीं सकते’
मारा गया बंगाल का दरिंदा! दुष्कर्म के आरोपी का एनकाउंटर, महुआ मोइत्रा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल