सिंगरौली
रीवा से चलकर वैढ़न आने वाली यात्री बस में सवार एक युवती के साथ छेड़छाड़ किये जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार युवती के बगल वाली सीट में बस कंडक्टर आकर बैठ गया और बस के अंदर जल रही लाइट को इशारे से बंद करवा दिया। बस जब बरगवां से आगे पहुंची तभी कंडक्टर ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए सीट पर बैठी युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। बस कंडक्टर द्वारा की जा रही छेड़छाड़ को युवती सहती रही।
शुक्रवार की सुबह 5 बजे के करीब बस जब वैढ़न बस स्टैंड पर पहुंची तो बस उतरने के बाद युवती सीधे कोतवाली थाने पहुंच गयी और शिकायत दर्ज करा दी। युवती की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने सामान्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए केस डायरी बरगवां थाने भेज दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। बस गौतम ट्रेवल्स रीवा की बताई जा रही है।
इस मामले में बरगवां थाना प्रभारी राकेश साहू ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ की डायरी प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। जांच में गंभीर तथ्य मिले तो धाराएं बढ़ाई जायेंगी।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन