केवलारी, सिवनी
मंडला-सिवनी स्टेट हाईवे में 1-2 फरवरी की मध्य रात 2.15 बजे यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सिवनी के केवलारी थाना अंतर्गत देवकरणटोला गांव के पास सड़क किनारे लगभग 100 फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुघर्टनाग्रस्त पक्षीराज कंपनी की बस एमपी 07 जेएफ 5499 शहडोल से नागपुर जा रही थी। गनीमत की रही इतनी गहरी खाई में गिरने के बाद यात्री बाल-बाल बच गए। दुघर्टना के बाद मौके पर यात्रियों की चीख-पुकार मच गई।
रास्ते से निकल रहे अन्य लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को बस से निकालकर ऊपर लाया गया। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

More Stories
MP में टीचरों के लिए नया नियम: 2 साल में पास करनी होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा, नहीं तो जाएगी नौकरी
क्वींस ऑन द व्हील्स 3.0 को CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी, 1400 KM का सफर करेंगी 25 जांबाज बाइकर्स
पत्नी से विवाद के बाद आरोपी ने ससुराल पक्ष पर किया हमला, हत्या के प्रयास में जेल भेजा गया