छिंदवाड़ा
दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहे शेख नफीश के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। चांद उपतहसील के लालगाव में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए घर को प्रशासन ने बुलडोजर से जमीदोज कर दिया। मामला हिन्दू लड़की के साथ घटित लव जिहाद से भी जुड़ा हुआ है। पिछले वर्ष शिवरात्रि के दिन शिव जी की झांकी रोकी गई थी, जिसके बाद वहां हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई।
लव जिहाद का मामला
दरअसल मामला छिंदवाड़ा जिले के चांद उपतहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम लालगाव का है। कुश समय पहले हिन्दू लड़की के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया था। आरोप मेघदोन का रहने वाला शेख नफीश पर है, दुष्कर्म के आरोप में वह जेल में है। प्रशासन का दावा है शेख नफीश ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर घर का निर्माण किया था। जिसके चलते उसके घर पर ये कार्रवाई की गई और बुलडोजर चलाकर घर जमीदोज कर दिया गया।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एक्शन
भाजपा नेता संदीप रघुवंशी ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिले आश्वासन के बाद जिला प्रशासन द्वारा आज ही बुलडोजर एक्शन छिंदवाड़ा में देखने को मिला। हालांकि घटना कुछ समय पुरानी है और दुष्कर्म का आरोपित जेल की सलाखों के पीछे है। प्रशासन का मानना है कि आरोपित द्वारा उक्त मकान शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर बनाया गया था, जिसे आज तोड़ा जा रहा है।

More Stories
मंत्री सारंग ने सड़क निर्माण के साथ प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की बनाई राह
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल महिला को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल
जी.एच. रायसोनी मेमोरियल मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता में अकादमी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन