भोपाल
जुलाई में प्रस्तुत होने वाले मोहन सरकार के पहले पूर्ण बजट की तैयारी में विभाग जुट गए हैं। उप सचिव स्तरीय बैठकों का सिलसिला प्रारंभ हो गया है तो सरकार ने सचिव के रिक्त पद पर लोकेश कुमार जाटव को पदस्थ किया है। वह पहले भी वित्त विभाग में सचिव रह चुके हैं। उनके साथ ही फ्रेंक नोबल ए को उप सचिव बनाया गया है।
इंदौर में आयुक्त वाणिज्यिक कर से तबादला करके फरवरी 2024 में लोकेश कुमार जाटव को सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण बनाया था। इस बीच सचिव वित्त ज्ञानेश्वर पाटिल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर महाराष्ट्र चले गए। इधर, जुलाई में विधानसभा का मानसून सत्र है, जिसमें वर्ष 2024-25 का बजट प्रस्तुत होगा।
इसके लिए पांच जून तक उप सचिव स्तरीय बैठक करके विभागीय प्रस्तावों का परीक्षण किया जाना है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग से अनुमति लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने लोकेश कुमार जाटव और फ्रेंक नोबल ए को वित्त विभाग में पदस्थ कर दिया। फ्रेंक नोबल ए अभी नगरीय विकास एवं आवास विभाग में उप सचिव हैं। वहीं, नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल पवन कुमार सिंह को प्रभारी संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रीवा संभाग पदस्थ किया है। इसके साथ ही उप संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास राजेश श्रीवास्तव को प्रभारी संयुक्त संचालक सागर संभाग पदस्थ किया गया है।

More Stories
दतिया में भीम आर्मी-असपा की संकल्प यात्रा पर बवाल, पुलिस का लाठीचार्ज और वाटर कैनन
चाइनीज मांझे पर नीति क्यों नहीं? इंदौर हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 25 मार्च तक समय
सफलता के लिये समय का प्रभावी प्रबंधन आवश्यक : महानिदेशक डॉ. कोठारी