भोपाल
भोपाल के सैंट थॉमस स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप मैं सेज इंटरनेशन स्कूल के विश्व दुबे व नौमिशी दुबे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। विश्व दुबे ने गोल्ड और नौमिशी दुबे ने सिल्वर मेडल जीता। यह प्रतियोगिता थॉमसाइट कराटे एकेडमी द्वारा आयोजित की गई थी। विश्व दुबे और नौमिशी दुबे के कोच शिवा सोनी ने हर्ष व्यक्त करते बताया कि दोनों बच्चों ने कड़ी मेहनत से इसकी तैयारी की थी। नौमिशी 14 साल की कैटेगरी में ब्राउन बेल्ट के साथ खेलती है और विश्व दुबे 8 साल की कैटेगरी मैं ब्लू बेल्ट के साथ खेलती है।गौरतलब है कि इन दोनों भाई बहन की जोड़ी कई बार यह कारनामा कर चुकी है। दोनों के नाम कई मेडल्स है जो उन्होंने देश व प्रदेश के लिए जीते है।

More Stories
300 दिवस के प्रावधान के तहत बच्चों और माताओं को पूरक पोषण आहार उपलब्ध, अगस्त के प्रथम सप्ताह से नई टीएचआर व्यवस्था लागू
नवीन श्रम संहिताओं से नियोक्ता और कर्मचारियों के अधिकारों एवं संबंधों को मिलेगा बेहतर आधार : सचिव श्रम राजेन्द्रन
गुणवत्तापूर्ण शिक्षण की मिसाल बनीं शिक्षिका आकांक्षा राजोरिया