रायगढ़
आदिवासी अंचल रायगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के धरमजयगढ़ तहसील के पोलिंग बूथ जाने के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों से भरी बस का ब्रेक फेल हो जाने से पेड़ से टकरा कर दुर्घटना का शिकार होने का मामला सामने आया हैं। जिसमें 30 से अधिक जवान घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक धरमजयगढ़ अनुविभागीय क्षेत्र के कापू थाना अंतर्गत पोलिंग बूथ के लिए बस से केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को ले जाया जा रहा था। इस दरम्यान चालहा मंदिर के पास नीचे स्थित घाट पर में एकाएक जवानों से भरी बस का ब्रेकफेल हो गया। बस के चालक जब तक बस को नियंत्रण में करता तब तक बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई।
दुर्घटना के बाद जवानों से भरी बस होने के चलते किसी तरह की अफरा तफरी वाली स्थिति निर्मित नही हो पाई दुर्घटना की सूचना के बाद मौके पर तत्काल स्थानीय पुलिस और डायल 112 की टीम पहुंची और घायलों को स्थानीय धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल लेकर आई जहां सभी का उपचार जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति