रायपुर
ब्राह्मण युवक- युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को 12 से 5 बजे तक पंडरी में स्थित होटल साइट्स प्राइम में किया गया है। अब तक 51 युवकों व 40 युवतियों ने पंजीयन कराया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सचिव कान्यकुंज सभा, शिक्षा महासचिव वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन तथा उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ सुरेश मिश्रा होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ डायसिस के प्रवक्ता, वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी जॉन राजेश पॉल करेंगे। विशेष अतिथि मुकेश अग्रवाल करियर एडकॉम अकाडमी प्रबंध निदेशक, रमेश बथवाल निदेशक अपोलो ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस व भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कान्हा शर्मा होंगे।

More Stories
बस्तर में आज से शुरू होगी तिरंगा यात्रा, नक्सलमुक्त गांवों से होकर गुजरेगी बाइक रैली
CG के CM हाउस में आज मनेगा हरेली तिहार, बस्तर से शुरू होगी भव्य तिरंगा यात्रा
GeM पर छत्तीसगढ़ की खरीदारी दोगुनी, MSE को मिले ₹1,800 करोड़ के ऑर्डर