उज्जैन
उज्जैन में नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। प्रेमी ने लड़की को अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर अपने 4 दोस्तों के साथ गैंगरेप किया है। युवती ने दो दिन बाद अपने परिवार वालों को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिवार के लोग युवती को लेकर थाने पहुंचे और युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन युवकों को हिरासत में लिया है वही एक अन्य की तलाश जारी है।
पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उज्जैन के नील गंगा थाना क्षेत्र के विष्णुपुरा आकासौदा गांव निवासी सुभाष 4 दिन पहले उसे अपने दोस्त के यहां लेकर गया था। यहां उसने अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद उसके तीन दोस्तों ने युवती को डरा धमकाकर गैंगरेप किया। घटना के बाद लड़की ने 2 दिनों तक इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी और गुमसुम रहने लग गई। उसकी तबीयत भी खराब हो गई। परिजनों ने जब उससे बात की तो लड़की रोने लगी और आपबीती घटना के बारे में बताया। जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका। युवती उज्जैन क्षेत्र की रहने वाली है,और नाबालिग है।
नीलगंगा थाना प्रभारी विवेक कनोडिया ने बताया कि नाबालिग युवती के साथ परिजन थाने पहुंचे थे। उसके प्रेमी और दोस्तों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसमें 4 आरोपी है जिसमें तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक की तलाश जारी है। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है पुलिस अभी इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

More Stories
जल गंगा संवर्धन अभियान विकास का आधार और भावी पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का प्रयास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव अभियान में ग्राम स्तर तक जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना आवश्यक जल संरचनाओं के जलग्रहण क्षेत्र पर अतिक्रमण केविरूद्ध की जाए कार्यवाही
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन का सुखद परिणाम पचमढ़ी का ग्रीन डेस्टिनेशन ब्रॉन्ज सर्टिफिकेट : राज्यमंत्री लोधी
भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन मंत्री सारंग ने मंदिर में किया पूजन-अर्चन