मुंबई,
बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार बोनी कपूर अपनी सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने के लिये बेताब हैं। बोनी कपूर ने वर्ष 1987 में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी को लेकर सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया बनायी थी। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर इंडिया, 25 मई 1987 को प्रदर्शित हुयी थी।मिस्टर इंडिया के सीक्वल पर बोनी कपूर ने एक अपडेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है।
बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट से पर्दे के पीछे की कई फोटोज हैं। इस वीडियो के साथ बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, ‘दिखाई नहीं देने वाली घड़ी अभी भी ऑर्बिट में है। इसने 37 साल पूरे कर लिए हैं। इस जादू को फिर से चलाने के लिए रिचार्ज हो रहा हूं।’

More Stories
‘कॉफी विद करण’ के बाद नया चैट शो लाने की तैयारी में करण जौहर, प्रोडक्शन राइट्स भी होंगे अपने
विद्युत जामवाल की हॉलीवुड में धूम, WWE स्टार कोडी रोड्स बोले- वह कमाल के इंसान हैं
अजय देवगन की ‘चौहान’ की शूटिंग शुरू, कारगिल पहुंचते ही एक्शन मोड में आए अभिनेता