मुंबई
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया बॉलीवुड गलियारे में चर्चा में बने रहते हैं। दोनों को ही अक्सर एक साथ छुट्टियां मनाते और पब्लिक प्लेस पर साथ निकलते देखा जाता है। इसके बावजूद भी दोनों ने कभी अपने रिश्ते की अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हाल ही में बोनी कपूर ने दोनों के बारे में बात की।
कई मौकों पर शिखर पहाड़िया को जाह्नवी कपूर की फैमिली के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है और पब्लिक इवेंट्स में उन्हें जाह्नवी के पिता बोनी कपूर के साथ भी क्लिक किया गया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में बोनी कपूर ने शिखर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। बोनी कपूर से हाल ही में उनकी बेटी जाह्नवी कपूर के कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया। इस पर कपूर ने उनकी तारीफ करने का मौका नहीं छोड़ा। शिखर की बात पर उन्होंने आगे कहा, मैं उन्हें प्यार करता हूं।
कुछ साल पहले जब वह जान्हवी के साथ नहीं थे, लेकिन मैं तब भी उनके साथ फ्रेंडली था। जाह्नवी के रिलेशनशिप पर बात करते हुए बोनी कपूर ने आगे कहा, मुझे यकीन था कि वह जाह्नवी के लिए कभी एक्स नहीं होंगे। वह हमेशा आसपास रहेंगे। इतना कहकर बोनी कपूर ने दोनों के रिश्ते को लेकर बड़ा हिंट दिया है। हो सकता है भविष्य में जल्द ही अटकलों पर मुहर लग जाए।

More Stories
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की राष्ट्रपति भवन में होगी स्क्रीनिंग? फिल्म देखने पहुंचेंगे नेता
‘ब्रेकिंग बैड’ फेम आरजे मिट्टे के निधन की खबर से हलचल, मौत से पहले का वीडियो वायरल
सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ने का बताया अलग नजरिया, बोलीं- मैंने इसे कभी जंग की तरह नहीं देखा