ग्वालियर
ग्वालियर के बहोड़ापुर में एक बैग में ढाई साल के बच्चे का शव मिला है। काले रंग का पिट्ठू बैग ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर-1 में सड़क किनारे पड़ा मिला। बच्चे के दोनों हाथ और एक पैर रस्सी से बंधे हैं।इस बात की जानकारी जब पुलिस को लगी तो वो मौके पर पहुंचे और शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, बैग में बच्चे का शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई।
मामले की हर पहलू से जांच की जा रही
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि बच्चे का शव दो दिन पुराना है। बच्चे के हाथ पैर काले कलर के बैग में रस्सी से बंधे हुए थे। ऐसे में संभावित है कि अपहरण कर बच्चे की हत्या की गई हो या फिर किसी अन्य वारदात का शिकार बनाया गया हो। फ़िलहाल इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही मौके पर लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। ताकि घटना को लेकर कोई सुराग मिल सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की करवाई की जाएगी।

More Stories
गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान की तैयारी तेज, भोपाल से जिलों के लिए रवाना होंगे पवित्र कलश
आगरा-मुंबई हाईवे होगा 60 फीट चौड़ा, 10 किमी हिस्से का होगा कायाकल्प; ट्रैफिक को मिलेगी बड़ी राहत
सागर में एयरपोर्ट का रास्ता साफ! केंद्र की हरी झंडी, जल्द दिल्ली-मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे यात्री