अनूपपुर
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष वशिष्ठ के निर्देशन में जिले के समस्त विकासखंडों में बीएलओ द्वारा मतदाता सूची में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए घर घर जाकर मतदाताओं का बीएलओ एप पर भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही मृत मतदाता और दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाताओं की जांच की जा रही है।
जांच के दौरान यदि कोई मतदाता मृत या डुप्लीकेट पाया जाता है तो मतदाता सूची से उसका नाम हटाने की नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी ईआरओ को फॉर्म 6 ,7, 8 एवं 12 डी के चिन्ह्यांकन की जानकारी प्रतिदिन भेजने के निर्देश दिए हैं

More Stories
MP में रामनवमी की धूम: भोपाल से उज्जैन तक भक्ति का सैलाब, 2500 भंडारे और ध्वज यात्रा
प्रदेश सरकार किसानों के हित में निरंतर कर रही कार्य : ऊर्जा मंत्री तोमर
सनातन संस्कृति में यज्ञ का महत्व सर्वश्रेष्ठ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव