कटनी
कटनी जिले में चाय की दुकान में गैस रिसाव के बाद LPG सिलेंडर फट गया। हादसे में 5 लोग झुलस गए। तीन की हालत गंभीर है। घटना बड़वारा थाना इलाके के विलायतकला गांव में शुक्रवार देर शाम की है। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया।
जानकारी के अनुसार पूरा मामला बड़वारा थाना अंतर्गत ग्राम विलायतकलां का बताया गया। यहां स्टेट हाईवे किनारे बनी चाय नाश्ते की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषड़ रूप ले लिया। हालांकि दुकान संचालक सहित अन्य लोग पानी डालकर आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन दुकान में रखे समान के साथ गैस सिलेंडर आग के संपर्क में आ गया और बड़ा विस्फोट हो गया।
घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। सिलेंडर फटने से बड़ा आग का गोला दुकान के कई फीट ऊपर तक उठा जिससे आस-पास के लोग दहशत में आ गए। हादसा इतना बड़ा था कि तीन लोग आग से झुलस गए, जिसमें से एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिन्हे तत्काल इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले जाया गया है।
पूरे मामले की जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया की चाय नाश्ते की दुकान में आग लगने की जानकारी लगी थी तभी फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए पुलिसबल भेजा गया था। इसी दौरान सिलेंडर फट गया और आग भयावह हो गई। हालांकि फायर ब्रिगेड ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया, लेकिन सिलेंडर विस्फोट में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जांच में पता चलेगा की आग लगने की मुख्य वजह क्या थी और फटने वाला सिलेंडर घरेलू कनेक्शन का था या कामर्शियल।

More Stories
कटनी में शीघ्र खुलेगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एमपी में 23 मार्च तक आएगा रिजल्ट, 1 अप्रैल से खुलेंगे स्कूल, ड्रॉप-आउट रोकने के लिए शिक्षक घर-घर करेंगे दौरा
IPS तबादलों की घड़ी आई, मध्यप्रदेश के इन जिलों के SP के नाम की लिस्ट तैयार