अमरपाटन
मैहर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रिगरा में सरपंच ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा अमरपाटन के ऊर्जावान मंडल अध्यक्ष शुभम गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रतिनिधि शशांक पटेल ने की एवं सुरेन्द्र पटेल ने सफल संचालन किया। प्रथम दिवस मैच चापना और झाली टीम के बीच खेला गया।
जिसमे झाली टीम विजई हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुभम गुप्ता ने कहा कि युवा पीढ़ी को मेरी ओर से यही संदेश है कि खेलों में बढ़- चढ़कर भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से न केवल मानसिक शारीरिक का विकास होता है बल्कि युवा खेलों में अपना कैरियर भी बना सकते हैं। वह नशे की चपेट में आने से बच सकते हैं और खेलों के माध्यम से आगे तक पहुंच कर अपने परिवार, क्षेत्र, व गांव का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने आयोजन कमेटी को शुभकामनाए दी। इस अवसर पर गांव के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

More Stories
मध्यप्रदेश के नाम गौरवपूर्ण उपलब्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की वर्चुअली उपस्थिति में सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक श्री शान्तनु मोइत्रा मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण सम्मान से विभूषित
ड्रोन कैमरों ने खोला अवैध गांजे की खेती का राज, पुलिस ने नो-नेटवर्क एरिया से जब्त किए 60 क्विंटल गांजे के 15 हजार पौधे