उमरिया
उमरिया जिले में लगातार कई मुख्यमंत्री दौरा कर रहे हैं तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन भी आज 6 नवंबर को उमरिया जिले की दोनों विधानसभा सीटों में दौरा करने वाले हैं। इसी के साथ ही साथ भाजपा के चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी जिले की दोनों विधानसभा में 8 नवंबर यानि बुधवार को पहुंच रही हैं। जहां दोनों विधानसभा बांधवगढ़ और मानपुर में वे आम सभा को संबोधित करने वाली हैं। बता दें कि विजराघवगढ़ के बिरौली में वह दोपहर को पहुंचेंगी और वहां भी आमसभा को संबोधित करेंगी।
भाजपा का लगातार प्रचार-प्रसार
गौरतलब है कि उमरिया जिले में इस बार राजनीति आसान नहीं है। भाजपा अपने स्टार प्रचारक लगातार उमरिया जिले में उतार रहे हैं। इसकी वजह से पूरी तरह से राजनीति में परिवर्तन आता हुआ नजर आ रहा है। भाजपा यह चाहती है कि उमरिया जिले के दोनों विधानसभा सीट बीजेपी की झोली में फिर से जाएं, लेकिन इस बार ऐसा हो पाएगा या नहीं यह तो जनता तय करेगी।

More Stories
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए समयबद्ध एवं समन्वित रूप से करें कार्य: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
रतलाम के डायल 112 हीरोज संवेदनशीलता और तत्परता से भटकी बीमार महिला को दिलाया उपचार
इंदौर मेट्रो के लिए एमपी ट्रांसको ने ऊर्जीकृत किया 200 एमवीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर