भाजपा के स्टार प्रचारकों ने की 634 सभाएं और रोड शो

भोपाल

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार थम गया है। अब न तो शोरगुल होगा और न ही कोई चुनावी सभा। मध्य प्रदेश में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम केंद्रीय नेताओं को प्रचार में झोंका। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद करीब-करीब प्रत्येक जिले को कवर करते हुए 28 दिन में 160 सभाओं को संबोधित किया।

चुनावों की घोषणा होने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिन मध्य प्रदेश आए और 15 जनसभाओं को संबोधित किया और रोड शो किए। इसी तरह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सात दिन में 21 सभाओं और रोड शो को संबोधित किया। पार्टी ने 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया था। इन स्टार प्रचारकों ने चुनावों की तारीख घोषित होने के बाद 634 जनसभाएं और रोड शो किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सात दिन में 15 जनसभाएं और रोड शो किए। गृहमंत्री अमित शाह ने सात दिन में 21 सभाएं और रोड शो किए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 28 दिन में 160 जनसभाएं की और प्रदेश की करीब-करीब सभी सीटों को साधने की कोशिश की। मुख्यमंत्री के बाद सबसे ज्यादा सभाएं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की। उन्होंने 17 दिन में 80 जनसभाओं को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने 21 दिन में 55 और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने 15 दिन में 40 सभाओं को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भी 14 दिन में 38 सभाएं की।

पीएम का मालवा-निमाड़ पर ज्यादा फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा फोकस मालवा-निमाड़ पर था। प्रधानमंत्री के 15 में से सात कार्यक्रम मालवा-निमाड़ में थे। मालवा-निमाड़ में 66 सीटें है। 2018 में कांग्रेस ने यहां 35 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई थी। भाजपा को यहां 28 सीटें ही मिली थी। मोदी लहर में 2013 में भाजपा ने 66 सीटों में से 57 सीटें जीती थी। प्रधानमंत्री ने महाकौशल और मध्य भारत में एक-एक, बुंदेलखंड, विंध्य और ग्वालियर-चंबल में दो-दो सभाएं की।

You may have missed

रतलाम के डायल-112 हीरोज सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों को समय पर पहुँचाया अस्पताल भोपाल रतलाम जिले के थाना रिंगनोद क्षेत्र मेंडायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाहीसे सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल तीन व्यक्तियों को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी। 07 मई को सुबह राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना रिंगनोद क्षेत्र अंतर्गतबिनोलीफंटा रोडपर दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने से टक्कर हो गई है, जिसमें तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही रिंगनोद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 एफआरव्ही वाहन को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। डायल 112 स्‍टॉफआरक्षक चंद्रपाल सिंह एवं पायलट मंगलेश्वर सूर्यवंशीने मौके पर पहुँचकरपाया कि मोटरसाइकिल दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 जवानों ने बिना समय गंवाए सभी घायलों कोएफआरव्ही वाहनकी सहायता से तत्कालशासकीय अस्पताल जावरापहुँचाया।डायल-112 जवानों की तत्परता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। डायल 112 हीरोजश्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ आमजन के लिए सदैव सक्रिय और प्रतिबद्ध है।