रायपुर
पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर के द्वारा उप मुख्यमंत्री के पद पर सवाल उठायें जानें और इसे असंवैधानिक बताने के बाद भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन ने पलटवार किया है। उन्होंने मोहम्मद अकबर को नसीहत देते हुए कहा है कि संविधान ने उनका जो हिसाब किया, पहले उसका ध्यान रखें। जनता ही संविधान बनाती हैं। पहले कवर्धा से लेकर रायपुर तक आतताई मचाए हुए थे। अब सबकी जांच होगी, अब उसकी चिंता करें। जाँच एजेंसियों को प्रदेश में प्रतिबंधित किये जाने के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए नवीन ने कहा कि पहले सीबीआई को आने नहीं देते थे। अब सीबीआई भी आएगी और जांच भी होगी।

More Stories
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की
आशीष तानी पूर्ति ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को सेमीफाइनल के करीब पहुँचाया, मैनपाट टाइटन्स की पहली हार
सेवा सेतु से आसान हुई शासकीय सेवाओं तक पहुंच, डिजिटल व्यवस्था से घर के पास मिल रहीं सुविधाएं