भोपाल.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आखिरी दो सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने विदिशा से मुकेश टंडन को उम्मीदवार बनाया है, वही गुना सीट से पन्नालाल शाक्य को मैदान में उतारा है।इसी के साथ भाजपा ने 230 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।
कांग्रेस के इन प्रत्याशियों से भिड़ेंगे मुकेश-पन्नालाल
अब बीजेपी प्रत्याशी पन्ना लाल का मुकाबला कांग्रेस के पंकज कनेरिया और मुकेश टंडन का मुकाबला कांग्रेस शशांक भार्गव से होगा। इसमें सबसे बात ये है कि नामांकन के लिए केवल एक दिन बचा है, क्योंकि आज 29 अक्टूबर को रविवार के चलते नामांकन नहीं भरे जाएंगे, अब सीधे सोमवार को ही नामांकन भरा जाएगा। इससे पहले भाजपा ने 92 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था, जिसमें तीन मंत्रियों ओपीएस भदौरिया, यशोधरा राजे सिंधिया और गौरीशंकर बिसेन के साथ 29 विधायकों के टिकट कटे थे और 2 सीटों के लिए नामों को होल्ड कर दिया था। इससे सितंबर में पहले चार सूचियों में बीजेपी ने 136 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

More Stories
भारत की विदेश नीति पर राहुल गांधी का सवाल, बोले- प्रधानमंत्री की नीति समझौतावादी
क्या MP के ये दिग्गज नेता और पूर्व CM राजनीति से होंगे अलविदा? सोशल पोस्ट ने सियासी गलियारों में मचाया भूचाल
प्रियंका चतुर्वेदी पर अटकलों के बीच संजय राउत की सफाई, बोले– आदित्य ठाकरे से अनबन की खबरें बेबुनियाद