बलरामपुर
प्रतापपुर की भाजपा विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते के देवर विजय बहादुर सिंह की आज सुबह एक हादसे में मौत हो गई. घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है.
जानकारी के अनुसार, विजय बहादुर सिंह आज सुबह लगभग 9 बजे ट्रैक्टर लेकर अपने खेत जा रहे थे. रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे आने से विजय बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आस-पास तुरंत मौके पर पहुंचे. घटना की जानकारी रघुनाथनगर पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया.
विजय बहादुर सिंह का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे उनके गृह ग्राम मुड़िया में किया जाएगा. अंतिम दर्शन के साथ शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने क्षेत्र के लोग और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं.
बता दें कि विजय बहादुर सिंह न केवल विधायक के पारिवारिक सदस्य थे, बल्कि समाज में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे. उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में भी शोक व्याप्त है.

More Stories
विश्व क्षय दिवस पर कोरबा जिले में 100 दिवसीय टीबी पहचान एवं उपचार अभियान का हुआ शुभारंभ
एमसीबी जिले से टीबी मुक्त भारत अभियान का स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शुभारंभ
बस्तर का समग्र विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- मंत्री केदार कश्यप