रायपुर
भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले गुरुवार को घोषणा पत्र समिति अभियान का शुभारंभ किया। इसके लिए चुनाव अभियान समिति ने सभी जिलों में सुझाव प्राप्त करने के लिए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से घोषणा पत्र सुझाव पेटियों का पार्टी कार्यकतार्ओं को वितरित किया।
इसके अलावा चुनाव अभियान समिति ने व्हाट्सएप नंबर 9584656500 भी जारी किया है। इस अवसर पर ओम माथुर, नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ,घोषणा पत्र समिति के संयोजक विजय बघेल, गौरीशंकर अग्रवाल, रामविचार नेताम, नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल, पुन्नू लाल मोहिले, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, केदार कश्यप, विजय शर्मा, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा उपस्थित थे।

More Stories
10 दिनों में 6.39 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग, दुर्गम अंचलों तक पहुंचीं टीमें; हजारों मरीजों को मिला निःशुल्क उपचार
स्किन ग्राफ्टिंग से मरीज के पलक का सफल पुनर्निर्माण
Jaggi murder case में Amit Jogi को राहत: Supreme Court of India ने सरेंडर पर लगाई रोक