भोपाल.
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा दीपावली के अवसर पर कमल मेहंदी अभियान शुरू किया है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने इस दीपावली सभी लाड़ली बहनों से अपने पति के हाथों पर कमल मेहंदी रचाने का आह्वान किया था। भाजपा महिला मोर्चा के इस आह्वान का यह असर हुआ कि प्रदेशभर की लाखों बहनों ने दीपावली त्योहार पर अपने पति के हाथों पर कमल मेहंदी रचाई।
भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने इस आह्वान को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य किया है। इस आह्वान का लाड़ली बहनों में खासा उत्साह दिखाई दिया और उसका प्रतिसाद भी बहुत अच्छा रहा। महिलाओं ने अपने पति के हाथों में कमल मेहंदी रचाई। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की महिलाओं को संबल देने वाली योजना है। लाड़ली बहना सिर्फ योजना नहीं है, बल्कि गरीब परिवारों की आर्थिक रूप से मजबूती देने की शुरूआत भी है। योजना से बहनों के साथ ही उनके परिवारों को भी बड़ा आर्थिक सम्बल मिला है। इससे न केवल महिलाओं का जीवन बदल रहा है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है।
हाथों में मेहंदी रचाकर जताया भाजपा पर विश्वास
लाड़ली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी महिलाओं ने अपने-अपने पति के हाथों पर कमल मेहंदी रचाकर भारतीय जनता पार्टी ने महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों के लिए भाजपा पर विश्वास जताया है। महिलाओं ने कहा कि लाड़ली बहना योजना से वे सब सुन्दर भविष्य की कार्ययोजना तैयार कर रही हैं। हमारे प्यारे भाई और बेटियों के मामा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब अपनी बहनों को लखपति बनाने का सपना भी संजोया है। जो भाजपा की आगामी सरकार में मूर्त रूप लेगा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली लाड़ली बहना योजना की प्रशंसा कर रहे हैं। मोर्चा की प्रदेश कार्यालय मंत्री श्रीमती स्वेता ग्यागी ने बताया कि इस योजना से प्रेरित होकर ही सम्पूर्ण प्रदेश में महिलाएं इस दीपावली पर अपने पति के हाथों में कमल मेहंदी लगाकर भाजपा सरकार के प्रति अपना विश्वास व्यक्त कर रही हैं। इससे यह तय हो गया है कि मध्यप्रदेश में एक बार फिर भाजपा सरकार आ रही है और इस बार इसमें बहनों के साथ ही उनके पति भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

More Stories
राज्यसभा चुनाव में BJP को झटका, 12 विधायकों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस को मिला बड़ा फायदा
राज्यसभा चुनाव के बाद BJP की कितनी बढ़ी ताकत? जानिए अब क्या है संख्या बल और NDA का गणित
झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका, निर्दलीय परिमल नथवानी की जीत से गठबंधन पर उठे सवाल