बीजापुर.
नक्सलियों के जांगला इलाके के कोटमेट्टा में एक भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। वहीं भाजपा नेता की हत्या के बाद नक्सलियों ने तालाब निर्माण में लगी जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता और व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष रहे जांगला निवासी कैलाश नाग की बुधवार की शाम नक्सलियों ने कोटमेट्टा में हत्या कर दी।
जांगला थाना से करीब 12 किलोमीटर कोटमेट्टा में नये तालाब का निर्माण कार्य चल रहा था। यहां कैलाश नाग की जेसीबी वाहन से काम कराया जा रहा था। इसी दरमियान नक्सलियों ने कैलाश की हत्या कर दी। बता दें कि छह दिनों के भीतर नक्सलियों ने दूसरे भाजपा नेता की हत्या की हैं। बीते शुक्रवार को नक्सलियों ने तोयनार के एक शादी समारोह में गए थे। भाजपा नेता व जनपद सदस्य तिरुपति कटला की धारदार हथियार से वार कर निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी थी। छह दिनों में दो भाजपा नेताओं की हत्या से जिले में दहशत का माहौल है।

More Stories
CG विधानसभा में डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान, बोले- नक्सलवाद के खात्मे के लिए सरकार अटल
रायपुर : लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन
CG विधानसभा मानसून सत्र में शामिल होंगे CM साय, उत्कृष्टता अलंकरण समारोह में भी करेंगे शिरकत