डिफू (असम)
मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों पर भाजपा का किसी भी पार्टी के साथ कोई मुकाबला नहीं है। जिन पांच सीटों पर चुनाव हुए हैं, उसमें भाजपा को क्लीन स्वीप मिला है।
मुख्यमंत्री डॉ सरमा डिफू में भाजपा उम्मीदवार अमर सिंह टिसो के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एकमात्र धुबड़ी लोकसभा सीट पर एनडीए उम्मीदवार को मुकाबला करना होगा। इस सीट पर मुकाबला कांग्रेस के साथ नहीं, बल्कि एआईयूडीएफ से होगा। उन्होंने कहा कि वह अब तक धुबड़ी नहीं गए हैं, इसलिए धुबड़ी के विषय में कुछ कहना मुश्किल है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने अच्छे कार्यों के लिए लगातार आगे बढ़ रही है। सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेम करते हैं। इसलिए भाजपा का प्रदर्शन अच्छा हो रहा है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि नगांव सीट पर भी भाजपा अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए मंगलवार को वे नगांव जाएंगे और वहां एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के कई प्रश्नों के सीधे-सीधे उत्तर दिए।

More Stories
रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाएंगे दिग्विजय सिंह, पूरा करेंगे अपना संकल्प
गुजरात चुनाव से पहले बड़ा दांव: केजरीवाल बोले- सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे ₹1000 हर महीने
करोड़ों के पर्दों के पीछे छिपी सच्चाई, ‘शीशमहल’ पर रेखा गुप्ता का करारा हमला