भोपाल
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है। इसी क्रम में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा है।
पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि भाजपाई आजकल मेरी आस्था और विश्वास की ज्यादा चिंता करते है। नए नए शब्द गढ़ रहे हैं, चुनावी पूजा, चुनावी भक्ति, पॉलिटिकल पाखंड और कमलनाथ का तिलिस्म तोड़ने का दंभ भर रहे हैं। भाजपाइयों के दिलो –दिमाग में कमलनाथ के अलावा कुछ नही आता। उन्होंने कहा कि सरकार, उसके नुमाइंदे और भाजपाई मेरा नाम जपना छोड़ के, जनता का नाम जपें, जनता की भक्ति करें। देश में जनता ही जनार्दन है।
कमलनाथ ने कहा कि जनता के हित में भाजपाई सरकार से अनुरोध है कि महंगाई का तिलिस्म तोड़ें, बेरोजगारी का तिलिस्म तोड़ें, भ्रष्टाचार का तिलिस्म तोड़ें, भर्ती घोटालों का तिलिस्म तोड़ें, 50% कमीशन का तिलिस्म तोड़ें, महिला अपराध का तिलिस्म तोड़ें।

More Stories
क्या MP के ये दिग्गज नेता और पूर्व CM राजनीति से होंगे अलविदा? सोशल पोस्ट ने सियासी गलियारों में मचाया भूचाल
प्रियंका चतुर्वेदी पर अटकलों के बीच संजय राउत की सफाई, बोले– आदित्य ठाकरे से अनबन की खबरें बेबुनियाद
राजनीतिक नियुक्तियां जल्द, निगम-मंडलों के तीन दर्जन नामों की सूची तैयार, मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा अभी