पंजाब
भाजपा ने पंजाब में आम आदमी पार्टी को करारा झटका दिया है। आम आदमी पार्टी के जालंधर के सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके अलावा एक विधायक शीतल अंगुराल भी भाजपा में आ गए हैं। इन दोनों नेताओं ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।
दोनों को भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पंजाब के पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद थे। पुरी ने कहा, 'भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हर क्षेत्र से जुड़े लोग भाजपा जॉइन कर रहे हैं और परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। सुशील कुमार रिंकू और शीतल अंगुराल का मैं स्वागत करता हूं।' उन्होंने कहा कि पंजाब में स्थितियां अब बदल रही हैं। हम सभी मिलकर भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए काम करेंगे।

More Stories
राज्यसभा चुनाव में सपा का तीसरा दांव नहीं! अखिलेश यादव के संकेत से बढ़ी सियासी हलचल
दीया पहले मैं जलाऊंगा’, भरी सभा में कांग्रेस सांसद से भिड़े थलपति विजय की पार्टी के विधायक
चुनाव आयोग विवाद पर शिवराज का कांग्रेस पर हमला, बोले- हारने पर ECI को बदनाम करना पुरानी आदत