पटियाला
लोकसभा चुनाव के बीच पटियाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार परनीत कौर का विरोध कर रहे किसानों में से एक की मौत का मामला सामने आया है। किसानों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा समर्थकों द्वारा धक्का दिए जाने से किसान की मौत हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पटियाला से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर चुनाव प्रचार के लिए राजपुरा के गांव पहुंची थीं। इसी बीच किसान उनका विरोध करने के लिए मौके पर पहुंच गए। इस मारपीट के दौरान एक किसान गिर गया जिसे उसके साथी किसान अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान की पहचान गांव आकड़ी निवासी सुरिंदरपाल (45) के रूप में हुई है।

More Stories
पश्चिम बंगाल राज्यसभा चुनाव: क्या ममता से 3 सीटें छीन पाएगी BJP? जानें NDA का पूरा गणित
राम गोपाल यादव के WhatsApp पर लगी रोक, रोज 5 हजार लोगों को भेजते थे
राज्यसभा चुनाव विवाद गहराया, मीनाक्षी नटराजन जाएंगी हाई कोर्ट; बोलीं- नामांकन रद्द करना साजिश