चंडीगढ़
हरियाणा में भाजपा ने आज विधायक दल की एक और मीटिंग बुलाई गई है। यह मीटिंग चंडीगढ़ में CM आवास संत कबीर कुटीर में होगी। इसमें विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के नाम पर चर्चा कर फैसला लिया जाएगा। चर्चा है कि स्पीकर पद के लिए घरौंडा से विधायक हरविंदर कल्याण का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं जींद विधानसभा सीट से जीते कृष्ण मिड्ढा को डिप्टी स्पीकर बनाया जा सकता है। बता दें कि कल 25 अक्टूबर से विधानसभा सत्र शुरू होगा।
बता दें कि इससे पहले स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के लिए CM नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली दिल्ली से हरी झंडी ला चुके हैं। दोनों ही नेता बीते मंगलवार से 2 दिन के दिल्ली दौरे पर रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से उन्हें स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के लिए इशारा मिल चुका है। वहीं, CM सैनी मंगलवार शाम को ही केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हुए थे।

More Stories
इमरान मसूद vs इकरा हसन: पश्चिमी यूपी में क्यों आमने-सामने आए दो नेता?
वोटर लिस्ट विवाद में सोनिया गांधी को झटका, सेशन कोर्ट ने आदेश रद्द किया
घोसी से BSP ने अजय जायसवाल को बनाया प्रभारी प्रत्याशी, हाल ही में छोड़ी थी BJP; कार्यकर्ता सम्मेलन में ऐलान