बिलासपुर
बिलासपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवक के पास से भारी मात्रा में चांदी के जेवर बरामद किए हैं। बरामद किए गए जेवर की कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि रविवार को सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोडपारा सीताराम मंदिर के पास एक व्यक्ति के पास भारी मात्रा में चांदी के गहने रखे हुए हैं। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक से करीब 1781 जोड़ी पायल 149 चैन सहित कुल 63 किलो चांदी जब्त की है।
जब्त किए गए गहनों की बाजार में कीमत करीब 44 लाख रुपये बतायी जा रही है। पूछताछ करने पर व्यक्ति ने बताया कि वह मथुरा से चांदी के जेवर लेकर बिलासपुर पहुंचा था। पुलिस ने उसे दस्तावेज की मांग की तो वह दस्तावेज जमा नहीं कर पाया। इस पर पुलिस ने चांदी के जेवर को जब्त किया है।

More Stories
बिहान से आत्मनिर्भर बनीं शकुंतला राजवाड़े, कम लागत की खेती से बढ़ा आय का आधार
जनता की अपेक्षाओं को पूर्ण करना और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : राज्यमंत्री गौर
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों को दी हरेली की बधाई