रायपुर
राजधानी रायपुर में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. बाइक सवार युवक ने तेलीबांधा की ओर जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं तेलीबांधा पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है.
तेलीबांधा थाना टीआई विजय बघेल ने लल्लूराम डॉट कॉम को बताया कि बीती रात तेलीबांधा चौक के पास CG 04 PP 0233 क्रमांक एक्टिवा सवार युवक पचपेड़ी नाका से आ रहा था, जब वह तेलीबांधा की और मुड़ रहा था. इस दौरान महासमुंद से आने वाली CG 06 HA 2699 क्रमांक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. इससे एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान विजय कुमार बोहरा, जो अमलीडीह पानी टंकी, राजेंद्र नगर का निवासी था.

More Stories
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल
लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-130ए का किया निरीक्षण