बीजापुर.
बीजापुर में दो आरपीसी सदस्यों को गिरफ्तार करने में जवानों ने सफलता हासिल की है। पकड़े गये दोनों आरोपी आईईडी प्लांट करने की घटना में शामिल थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना उसूर व डीआरजी की संयुक्त पार्टी ने लंबे से फरार चल रहे आरपीसी सदस्य काका लालैया (उम्र 45) पिता एडमा उर्फ काका हड़मा, निवासी मारुड़बाका और आरपीसी सदस्य काका रामा (उम्र 30) पिता पेंडी, निवासी मारुड़बाका थाना उसूर को गिरफ्तार किया गया है।
पकड़े गए आरोपियों ने 9 सितंबर, 2022 को उसूर थाना क्षेत्र के गलगम व भुसापुर के मध्य पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से प्रेशर आईईडी बम प्लांट किए थे। जिसकी चपेट में आने से काका रामबाई (30 वर्ष) पति काका भीमा निवासी नेलाकांकेर को गंभीर चोट आई थी। वहीं आरपीसी सदस्य काका लालैया उसूर थाना क्षेत्र में 27 मई 2018 को मारुड़बाका स्कूलपारा निवासी रामा पोडियाम के घर से ट्रैक्टर, सीमेंट व छड़ लूटने और 14 जून 2018 को मारुड़बाका के ग्रामीण पोड़ियाम शंकर को अपहरण करने की घटना में शामिल था। उसके विरुद्ध उसूर थाना में दो स्थायी वारंट लंबित हैं। पकड़े गए दोनों नक्सलियों के खिलाफ उसूर थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद उन्हें रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया है।

More Stories
भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की योजना संबंधी खबरें असत्य एवं भ्रामक
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन