बीजापुर.
बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत जिलाबल और छसबल की 13वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने एरिया डॉमिनेशन के दौरान फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के पैकरम से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य शशी कुमार गोटा पिता गोटा पाण्डु उम्र 28 निवासी स्कूल पारा पैकरम थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।
पकड़ा गया नक्सली 25 नवंबर 2023 को ग्रामीण से मारपीट करने व लूट की घटना में शामिल था। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी के लिए बीजापुर एसपी ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया था। फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद उक्त नक्सली को न्ययालय के समक्ष पेश किया गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ HC ने पेंशनरों को बड़ी राहत दी, छठे-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर जल्द मिलेगा
महामाया पहाड़ में अतिक्रमण हटाने बुलडोजर चला, डबरीपानी में पुलिस फोर्स तैनात; 157 लोगों का कब्जा हटाया जाएगा
सामाजिक समरसता का उत्सव: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300+ जोड़ों की शादी आज