सुकमा
छत्तीसगढ़ के सुकमा (Naxal in Sukma) जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। यहां नक्सल कमेटी के सचिव ने पत्नी संग पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सली सचिव पर आठ लाख रुपये का इनाम घोषित था। जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाला नक्सली कई बड़े नक्सली घटना और वारदातों में शामिल था। सुरक्षा बल को लंबे समय से उसकी तलाश थी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली कमांडर का नाम प्रकाश है।
सुकमा एसपी किरण चव्हाण जानकारी देते हुए बताया कि नक्सलियों की अमानवीय विचारधारा से प्रताड़ित और शासन की पुनर्वास नीति व जिला पुलिस की पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर नक्सली ने सरेंडर कर दिया।
आत्मसमर्पित नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव
सुकमा एसपी ने बताया कि आत्मसमर्पित नक्सली का नाम प्रकाश है और वह नक्सलियों की किस्टाराम एरिया कमेटी का सचिव रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली सुकमा जिले के कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है।

More Stories
CM साय आज रहेंगे व्यस्त, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत; पंचायतों में सुशासन तिहार का मेगा आयोजन
सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
लीची से बदलेगी बस्तर की तस्वीर