रायपुर
छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मियों से जुड़ी बड़ी खबर है। आत्मानंद स्कूलों के संविदा कर्मियों को अब सीधे सरकार से वेतन मिलेगा। संविदा कर्मियों को लोक शिक्षण संचालनालय वेतन देगा। लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों एवं सचिव को इस संबंध में जारी कर दिया गया है।
बतादें कि प्रदेश के करीब 403 स्वामी आत्मानंद स्कूलों के लगभग 5000 संविदा कर्मियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वहीं छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष क्रिस्टोफर पॉल ने इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय की संचालक दिव्या मिश्रा को पत्र था।
छत्तीसगढ़ पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ने पत्र में लिखा था कि पिछले तीन महीने से संविदा कर्मियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है। वहीं इन स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पद पर शासकीय कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन दिया जा रहा है।वहीं तीन महीने से वेतन नहीं मिलने से संविदा कर्मियों की आर्थिक हालत बिगड़ती जा रही है। ऐसे में संविदा कर्मियों के वेतन राशि को शीघ्र जारी करें।

More Stories
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति