मॉस्को.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को एक बड़ा झटका लगा है। यहां की राजधानी मॉस्को में मंगलवार को एक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें रूस के परमाणु, जैविक और रासायनिक सुरक्षा बलों के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव की मौत हो गई। किरिलोव की क्रेमलिन के पास रियाजांस्की प्रॉस्पेक्ट पर स्थित एक अपार्टमेंट के बाहर हत्या कर दी गई।
स्कूटर में छिपाया गया था बम
रूसी जांच एजेंसियों के अनुसार, धमाका एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में छिपाए गए बम के कारण हुआ। बम फटने से किरिलोव और उनके एक सहायक की जान चली गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, यह एक हत्या थी।
तस्वीरें सामने आईं
जमीन से ली गई तस्वीरों में मलबे से अटी एक इमारत का टूटा हुआ प्रवेश द्वार दिखाई दे रहा। वहीं, घटनास्थल पर खून से सनी बर्फ में दो शव पड़े हुए थे और पुलिस ने इलाके को घेर लिया था। इसके बाद इस मामले में आपराधिक जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
इमैनुएल मैक्रों संग बुरा बर्ताव करती हैं उनकी पत्नी, ट्रंप ने उड़ाया फ्रांसीसी राष्ट्रपति का मजाक
इंडोनेशिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, फिर सुनामी और जानमाल का नुकसान
ईरान ने गूगल, ऐपल सहित 18 अमेरिकी टेक कंपनियों को दी धमकी, ट्रंप बोले- कुछ नहीं कर पाएंगे