रायपुर
विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस एक और बड़ा झटका लगा। चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई कि वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक सत्यनारायण शर्मा का कहना है कि इस बार वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।
वहीं पंकज शर्मा ग्रामीण विधानसभा से दावेदारी करेंगे। पंकज शर्मा आज ब्लॉक अध्यक्ष को आवेदन देंगे। पंकज शर्मा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि सत्यनारायण शर्मा कांग्रेस से 7 बार के विधायक हैं। लेकिन इस 2023 के विधानसभा चुनाव न लड़ने का विधायक सत्यनारायण ने फैसला ले लिया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के विरोध में ग्रामीणों का फैसला, गांवों में लगाए ‘पास्टर-पादरियों की नो एंट्री’ के बोर्ड
निःशुल्क डायलिसिस से सुकमा जिला अस्पताल बना मरीजों का सहारा
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, परिसर में अत्याधुनिक बायोसेफ्टी प्रयोगशाला स्थापित