बिग-बी ने लिए शोएब अख्तर के मजे, बोले-जीत गए, अभिषेक बच्चन…

मुंबई। बालीवुड एक्टर बिग-बी अमिताभ बच्चन क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं। मैच जब भारत-पाकिस्तान का हो तो उनका उत्साह और बढ़ जाता है। हाल ही में एशिया कप में पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद उन्होंने शोएब अख्तर को आड़े हाथों लिया और पाकिस्तान को ट्रोल किया। शोएब अख्तर क्रिकेट टॉक शो में अभिषेक कुमार को अभिषेक बच्चन बोल गए थे। अब बिग-बी ने इसको लेकर कमेंट किया है।

अमिताभ ने ट्वीट किया है, जीत गए। अभिषेक बच्चन, बढिय़ा खेला…उधर जुबान लडख़ड़ाई और इधर बिना बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग किए, लडख़ड़ा दिए दुश्मन को!! बोलती बंद। बिग बी ने ढेर सारे लाफिंग इमोजी बनाकर लिखा है, जय हिंद, जय भारत, जय दुर्गा मां।

शोएब अख्तर जब एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान में जीतने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे थे, तो उनसे गलती से अभिषेक कुमार की जगह अभिषेक बच्चन निकला गया। उन्होंने बोला, अगर मान लिया जाए कि पाकिस्तान अभिषेक बच्चन को पहले ही आउट कर दे तो मिडिल ऑर्डर का क्या होगा? उनके मिडिल ऑर्डर ने अच्छा परफॉर्म नहीं किया है। इस पर लोगों ने काफी मजे लिए। अमिताभ बच्चन ने भी शोएब को ट्रोल किया है। अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर लिखा , सर, पूरे सम्मान के साथ बोल रहा हूं, नहीं लगता कि वे लोग ऐसा कर पाएंगे। मैं क्रिकेट खेलने में इतना अच्छा भी नहीं हूं।