नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी आगामी G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। यह सम्मेलन दिल्ली में 9-10 सितंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस सम्मेलन के लिए कई देशों के राष्ट्रअध्यक्ष भारत आ रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी भारत में हो रहे G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रवाना हो चुके हैं।
देश पूरे जोर-शोर से सभी मेहमानों के स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है। मेहमान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज से भारत आना शुरू करेंगे। सम्मेलन के दौरान जिन होटलों में मेहमान ठहरेंगे वहां सुरक्षा का पहरा और सख्त कर दिया गया है। शिखर सम्मेलन नए अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जिसे भारत मंडपम के नाम से भी जाना जाता है।

More Stories
तरुण तेजपाल को यौन उत्पीड़न मामले में 10 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया ₹5 लाख का जुर्माना
तरुण तेजपाल रेप केस में बड़ा फैसला, हाईकोर्ट ने बरी करने का आदेश पलटा; दोषी करार
भारत बनेगा ग्लोबल कंटेंट हब! PM मोदी और Netflix के Co-CEO के बीच हुई अहम चर्चा