भोपाल
विशेष प्रतिनिधि शीर्ष उद्योगपति रतन टाटा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन देश प्रदेश के ऐसे अनेक व्यवसायी हैं जो उनके द्वारा स्थापित मूल्यों से प्रेरणा लेकर अपनी व्यवसाय यात्रा आगे बढ़ा रहे हैं। राजधानी भोपाल स्थित लॉइन ग्रुप एक ऐसा ही उपक्रम है। कंपनी का कारोबार रक्षा, रेलवे, कंस्ट्रक्शन और हॉस्पिटिलिटी जैसे कई क्षेत्रों में है। तेजी से विस्तार करता यह ग्रुप पूरी तरह रतन टाटा के मूल्यों से प्रेरित है।
कंपनी के युवा सीईओ इंजीनियर नवनीत शर्मा कहते हैं कि कर्मचारियों के लिए हमारे यहां वैसा ही माहौल है जैसा टाटा की कंपनियों में होता है। मानव संसाधन हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी है। कार्यस्थल का वातावरण भी उसी के अनुरूप देने की कोशिश करते हैं। कई मामलों में सरकार के नियम कायदों के अतिरिक्त भी सहयोगियों को सुविधाएं देते हैं। कार्यस्थल पर ही हाईजैनिक भोजन का प्रबंध इसका एक उदाहरण है। कंपनी का विजन ही टाटा ग्रुप से प्रेरित है। जिस तरह छोटे से छोटे व्यक्ति का ध्यान रतन टाटा रखते थे। ठीक उसी तरह हमारे यहां भी ख्याल रखा जाता है। कंपनी हमारे लिए एक परिवार है। और इसके आगे बढ़ने के पीछे, टाटा के मूल्य का अनुसरण ही है।

More Stories
कर्तव्यपालन, दूसरों की सेवा मानवता का आधार : राज्यपाल पटेल
दीक्षा प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी समाज और देश के विकास में सहयोग दें और बने जिम्मेदार नागरिक : राज्यपाल पटेल
अपर मुख्य सचिव ने की पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता की समीक्षा