tiranaga yatra file photo
भोपाल। राजधानी की सामाजिक संस्था कर्मश्री संस्था की तिरंगा यात्रा इस वर्ष भारतीय सेना के शौर्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित रहेगी। यह तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या यानी 14 अगस्त को निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को संस्था की पहली बैठक हुई, जिसमें तिरंगा यात्रा की रूपरेखा तय की गई। संस्था के अध्यक्ष एवं विधायक रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने यात्रा की तैयारियों पर मंथन किया।
बैठक में इस वर्ष यात्रा को और अधिक भव्य स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है। 14 अगस्त को कोलार क्षेत्र से बैरागढ़ तक निकाली जाने वाली इस यात्रा में निकाली जाने वाली इस यात्रा में हजारों देशभक्तों के शामिल होने की उम्मीद है। विधायक श्री शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है, इस पर आंख उठाने वालों को ऑपरेशन सिंदूर का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस बार की यात्रा सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं बल्कि भारत के गौरव, अखंडता और सैन्य शौर्य की सजीव अभिव्यक्ति होगी।
अखंड भारत स्मृति दिवस पर आयोजित होती है यात्रा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त भारत की आजादी की पूर्व संध्या है, लेकिन इसी दिन हमें विभाजन का जख्म भी मिला था। इसलिए हम इस दिन को अखंड भारत स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। कर्मश्री संस्था इस दिन विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर देशवासियों के मन में अखंड भारत के संकल्प को जाग्रत करती है। उन्होंने कहा कि इस बार यह यात्रा इतनी विशाल होगी कि भोपाल से निकली आवाज पूरे देश के दिलों में गूंजेगी। श्री शर्मा ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मिशन हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी बेटियों के सिंदूर का बदला लिया है।

More Stories
नागदा को ‘गांव’ कहने पर अमिताभ बच्चन पर कार्रवाई, कोर्ट ने CIS में प्रकरण दर्ज और थाने से रिपोर्ट मांगी
मध्य प्रदेश में 4 दिन का मौसम अलर्ट: भोपाल‑जबलपुर में हल्की बारिश, रीवा समेत 5 जिलों में भी बारिश के आसार
भिंड में दर्दनाक हादसा: बस और वन वाहन की भीषण टक्कर में 5 की मौत, 7 घायल