भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रानी ने अपने करियर में कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। आज रानी भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं। रानी उन अभिनेत्रियों में से हैं जो बिना किसी झिझक अपनी बात सोशल मीडिया पर फैंस के सामने रखती हें। वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।
इसी बीच रानी के एक पोस्ट ने उनके फैंस को काफी हैरान किया है। इस पोस्ट को देखकर आपको भी तगड़ा झटका लगने वाला है। भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर सभी को हैरान कर दिया है। रानी ने अपने इस पोस्ट के जरिए बताया है कि अपनी एक आदत से काफी परेशान हैं। इसी वजह से उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है। रानी ने अपने पोस्ट में लिखा है, आप सभी को जानकारी दे रही हूं कि मैं सोशल मीडिया से छोटा-सा ब्रेक ले रही हूं। इसके पीछे की वजह ये है कि मैं बोर हो गई हूं और मुझे महसूस हो रहा है कि ये मेरे लिए बहुत जरूरी हो गया है कि अब मैं हर वक्त सोशल मीडिया पर रहने की आदत को बदलूं। मुझे जब भी महसूस होगा मैं वापस आ जाऊंगी।
मैं सभी को मिस करूंगी और कुछ दिनों के लिए मैं गायब होना चाहती हूं। रानी चटर्जी के इस पोस्ट को पढ़कर फैंस काफी निराश हो गए हैं। उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर कमेंट कर फैंस अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, खूब सारा रेस्ट करो और खुश होकर वापस आओ… मिस यू। एक दूसरा यूजर लिखता है, हम भी आपको मिस करेंगे। एक ने लिखा, ये जानकारी देने के लिए धन्यवाद।

More Stories
टाइगर श्रॉफ की एक झलक पाने पहुंचे फैन को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; घर पर गर्भवती पत्नी कर रही इंतजार
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर नहीं मिला बाथरूम
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 16 घंटे में 954 किमी भागे आरोपी