गस्टाड
भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके फ्रांसीसी जोड़ीदार अल्बानो ओलिवेटी ने फाइनल मुकाबले में फेब्रिस मार्टिन और उगो हम्बर्ट की फ्रांसीसी जोड़ी को हराकर स्विस ओपन 2024 युगल खिताब अपने नाम किया। स्विटरलैंड में गस्टाड के इमर्सन एरिना में आज खेले गये मैच में तीसरी वरीयता प्राप्त भांबरी और ओलिवेटी की जोड़ी ने गैर-वरीयता प्राप्त फ्रांसीसी जोड़ी को एक घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में 3-6, 6-3, 10-6 से हराया। भांबरी का इस साल का यह तीसरा एटीपी युगल खिताब है और ओलिवेट के साथ उनका यह दूसरा खिताब है। भांबरी ने 2023 में स्पेन में मैलोर्का चैंपियनशिप में लॉयड हैरिस के साथ एटीपी टूर पर अपना पहला खिताब जीता।

More Stories
डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में बांग्लादेश चैंपियंस की होगी एंट्री
वैभव सूर्यवंशी पर उठे सवाल: AB de Villiers को लेकर किसने कहा- नहीं बन पाएंगे प्रोफेशनल?
ICC Player of the Month: फरवरी 2026 में भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों का दबदबा