भोपाल
आम चुनाव की रणभेरी बजने से पूर्व प्रदेश की सरकार ने शुक्रवार को शासकीय कर्मचारियों के हित में एक बड़ी घोषणा की। राज्य शासन के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है। इसका लाभ सात लाख कर्मचारियों को मिलेगा। सीएम डॉ मोहन यादव ने एक्स हैंडल पर इसकी सूचना पोस्ट कर कर्मचारियों को बधाई दी है। मध्य प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "मध्य प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के वर्तमान महंगाई भत्ते को 42 से 46% करने का निर्णय लिया है। ये 7वें वेतमान के अंतर्गत 1 जुलाई 2023 से इसको लागू किया जाएगा।
अब प्रदेश के कर्मचारियों को 42 के बजाय 46 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2023 से होगा देय। अप्रैल में मिलने वाले मार्च के वेतन भुगतान से किया जाएगा लागू। जुलाई, अगस्त और सितंबर 2024 में 3 किस्तों में एरियर मिलेगा। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में अभी भी राज्य के कर्मचारियों को चार प्रतिशत कम भत्ता मिलेगा।

More Stories
गर्मी में सफर होगा आसान! 18+ ‘समर स्पेशल ट्रेनें’ चलाने का ऐलान, पूरा शेड्यूल जारी
भोपाल में PNG कनेक्शन का विस्तार: अब रसोई बनेगी स्मार्ट, ऐसे करें आवेदन
फिल्मी अंदाज में वारदात: 12 शहरों में 100+ चोरियां, ग्वालियर के शातिर दंपती ने मचाया आतंक