शहडोल
शहडोल जिले के बुढ़ार खंड चिकित्साधिकारी डॉक्टर आर के वर्मा की चिकित्सक पुत्री ने सोमवार सुबह अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका डॉक्टर कृतिका वर्मा का एमबीबीएस करने के बाद इस वर्ष पीजी एमडी मेडिसिन रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए सिलेक्शन हुआ था। आज वहां ज्वाइन करने के कुछ घंटे पहले ही लेडी डॉक्टर का फांसी पर लटकता शव उनके घर के बाथरूम में मिला। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गयी।
आज रवाना होना था रीवा
परिवार के लोगों का कहना है कि रीवा जाने के लिए सुबह से कृतिका तैयारी कर रही थी, बाथरूम में नहाने के लिए गई और काफी देर तक वह नहीं निकली जब दरवाजा खोला तो देखा कि फांसी पर शव लटका था। पुलिस को मामले की खबर दी गई घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है।
जानकारी के अनुसार अपने बीएमओ पिता के अधीन ही डॉक्टर कृतिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार में काफी समय से ड्यूटी कर रही थी। इस संबंध बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया कि कृतिका वर्मा बुढ़ार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थीं, सोमवार सुबह बाथरूम में डॉक्टर कृतिका वर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। प्रथम दृष्टया मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है।

More Stories
रसोई में बड़ा हादसा टला: इंडक्शन चूल्हा बम की तरह फटा, कांच के टुकड़े उड़कर बिखरे
MP में सोलर पंप योजना अधूरी: 52 हजार का लक्ष्य, 40,662 पर ही अटकी रफ्तार
सिंचाई परियोजनाओं को निर्धारित समय अवधि में पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें : मंत्री सिलावट