बिलासपुर
होली के मद्देनजर सरकंडा पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाले पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा सात अन्य बदमाशों और दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
सभी आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। सरकंडा थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि महामाया आईटीआई के पास 10 मार्च को गोविंद दास और बगदई मंदिर के पास विजयदास मानिकपुरी को धारादार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके दूसरे दिन सुभाष चौक के पास भौमिक कौशल, पठान मोहल्ला चांटीडीह में मोह. सादाब कुरैशी और भूकंप अटल आवास में राजा उर्फ राज ठाकुर को धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
हुड़दंग मचा रहे थे बदमाश
पुलिस ने गश्त के दौरान सार्वजनिक जगहों पर हुड़दंग मचा रहे अभिषेक सूर्यवंशी, संदीप सूर्यवंशी, सन्नी लास्कर, अभिषेक लास्कर, रितेश पांडेय, सतीश सिंह ठाकुर और मोह. दिशान को गिरफ्तार कर सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। सरकंडा पुलिस ने दो स्थायी वारंटी ईश्वर गोड़ उर्फ छोटा क्राइम और शिब्बू साहू को भी गिरफ्तार किया है।

More Stories
ब्लूटूथ से नकल करते 10 छात्र पकड़े, मुंगेली का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय ने किया निरस्त
पश्चिम एशिया की परिस्थितियों पर मुख्यमंत्री की उच्चस्तरीय समीक्षा: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, आईजी और कलेक्टरों को दिए निर्देश
भारोत्तोलन के 94 किलोग्राम पुरुष वर्ग में अरुणाचल के लालू ताकू ने मारी बाजी