नई दिल्ली
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बीसीसीआई ने टीम इंडिया पर पैसों की बरसात कर दी है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए 58 रुपए के नकद पुरस्कार का ऐलान किया है। यह पुरस्कार खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति को मिलेगा। हालांकि बोर्ड ने अपने बयान में यह नहीं बताया कि किसे कितना पुरस्कार मिलेगा।
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने एक बयान में कहाकि लगातार दो आईसीसी खिताब जीतना खास है। यह पुरस्कार विश्व स्तर पर टीम इंडिया की प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के लिए है।

More Stories
जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर ने रचा इतिहास, पुरुष वनडे क्रिकेट में सबसे लंबा करियर बनाया
साल 2002 के बाद पहली बार पुरुष टेनिस रैंकिंग के शीर्ष-दस से बाहर हुए बिग थ्री
फाइनल मुकाबले में हिस्सा न होने के बावजूद मोहसिन नकवी बने भारत-पाकिस्तान विवाद का केंद्र