नई दिल्ली
नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने एयरलाइन कंपनियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि यात्रियों का सारा सामान हवाई अड्डे पर उड़ान के उतरने के 30 मिनट के भीतर पहुंच जाए। यात्रियों को उड़ान पहुंचने के बाद उनका सामान देने में देरी की शिकायतों के बीच नियामक बीसीएएस ने सात अनुसूचित एयरलाइंस को यह निर्देश दिया है।
बीसीएएस ने जारी किया बयान
रविवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बीसीएएस ने एयरलाइंस से 26 फरवरी तक सामान की समय पर डिलिवरी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक उपाय लागू करने को कहा है। यह निर्देश 16 फरवरी को सात एयरलाइंस – एयर इंडिया, इंडिगो, अकासा एयर, स्पाइसजेट, विस्तारा, एईएक्स कनेक्ट और एयर इंडिया एक्सप्रेस को जारी किया गया।
आधे घंटे के अंदर देना होगा सामान
एयरलाइंस को परिचालन, प्रबंधन और आपूर्ति करार (ओएमडीए) के तहत सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यात्रियों का सामान उड़ान उतरने के आधे घंटे के अंदर देना होगा। नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों के तहत बीसीएएस जनवरी, 2024 से छह प्रमुख हवाई अड्डों के ‘बेल्ट' पर सामान के आगमन की निगरानी कर रहा है।

More Stories
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी तेज, 15 नवंबर तक जनता दे सकेगी सुझाव
टाइगर श्रॉफ के पास मुंबई में ताबड़तोड़ फायरिंग! जुहू में 3 लोगों ने चलाई गोलियां, अभिनेता सुरक्षित
रूबियो के जामनगर दौरे से पहले बदले एलन मस्क के सुर, रिलायंस की तारीफ के पीछे क्या है वजह?