भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में दर्जनभर अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। इसमें बीबीएस परिहार को भोपाल शहर वृत्त का उप मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है। इसी प्रकार अमित श्रीवास्तव, रवि प्रकाश चौबे, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल को उप मुख्य महाप्रबंधक कंपनी मुख्यालय तथा राजेश सक्सेना को उप मुख्य महाप्रबंधक श्योपुर वृत्त बनाया गया है।
विद्युत वितरण कंपनी के आदेशानुसार विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष जय नारायण नागर की सेवाएं अध्यक्ष के रूप में निरंतर रखते हुए उप मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से कंपनी मुख्यालय में पदस्थ उप मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती अमिता तिवारी को प्रोजेक्ट अनुभाग की मुख्य महाप्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है।

More Stories
मजबूत विचार, सही दिशा और सामूहिक प्रयास से बड़े परिवर्तन संभव : राज्यमंत्री टेटवाल
शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ, बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस
भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का पंजीयन शुरू