नॉर्थ साउंड (एंटीगा).
बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन फॉलोआन से बचने में सफल रही लेकिन टीम अब भी 181 रन से पीछे है जबकि उसका सिर्फ एक विकेट बचा है। खराब रोशनी के कारण जब खेल रोका गया तब बांग्लादेश ने पहली पारी में नौ विकेट पर 269 रन बना लिए थे। वेस्टइंडीज ने पहली पारी नौ विकेट पर 450 रन बनाकर घोषित की थी। दिन का खेल खत्म होने पर तास्किन अहमद 11 जबकि शरीफुल इस्लाम पांच रन बनाकर खेल रहे थे।
वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने 69 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि वेस्टइंडीज की पारी में शतक जड़ने वाले जस्टिन ग्रीव्स (34 रन पर दो विकेट) और जेडन सील्स (42 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। बांग्लादेश ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 40 रन से की और उसकी तरफ से जाकिर अली (53) और मोमीनुल हक (50) ने अर्धशतक जड़े। लिटन दास ने भी 40 रन की उपयोग पारी खेली लेकिन कोई भी बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाया।

More Stories
संजू सैमसन की चमक से खुश राहुल द्रविड़, बोले- टूर्नामेंट में ऐसा करना आसान नहीं
पाक खिलाड़ियों को भुगतान पर भड़के सुनील गावस्कर, बोले– यह भारतीयों की हत्या में योगदान जैसा
Mumbai Indians ने Indian Premier League 2026 के लिए शुरू किया अभ्यास, जल्द जुड़ेंगे Hardik Pandya, Rohit Sharma और Jasprit Bumrah